Maiya Samman Yojana 5000 List Date 2025 झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी “मंईयां सम्मान योजना” से जुड़े लाभुकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने अप्रैल और मई महीने की राशि एक साथ देने का फैसला किया है। यानी लाभुकों को कुल 5000 रुपए जल्द ही उनके खाते में भेजे जाएंगे। इस प्रक्रिया की तैयारियां महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने शुरू कर दी हैं।
विभाग ने सभी जिलों को योजना की राशि का आवंटन कर दिया है और कुल 9609 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उम्मीद है कि 1-2 दिनों के भीतर यह राशि लाभुकों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
किन जिलों को मिला कितना पैसा?
- गिरिडीह को सबसे ज्यादा 907.50 करोड़ रुपए मिले हैं।
- इसके बाद रांची को 823.50 करोड़,
- धनबाद को 670.50 करोड़,
- बोकारो को 639 करोड़,
- और पलामू को 559.50 करोड़ रुपए।
- वहीं खूंटी जिले को सबसे कम 165 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
- सभी जिलों को जरूरत के मुताबिक फंड उपलब्ध करा दिया गया है।
कुछ लाभुकों को नहीं मिलेगा पैसा
सरकार ने योजना की पुन: जांच (स्क्रूटनी) के बाद बड़ी संख्या में अपात्र लाभुकों को योजना से हटा दिया है। ऐसे में कई पुराने लाभुकों के खाते में इस बार राशि नहीं आएगी।
सरकार की तरफ से सभी लाभुकों को आधार सीडिंग अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए थे। जिन महिलाओं ने अब तक आधार सीडिंग नहीं करवाई है, उन्हें भी इस बार 5000 रुपए नहीं मिलेंगे।
निष्कर्ष:
अगर आप मंईयां सम्मान योजना के लाभुक हैं, तो जल्दी से अपना आधार सीड करवा लें और बैंक खाते की स्थिति जांचते रहें, ताकि समय पर योजना का लाभ मिल सके।